कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : जिले के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला।

आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज 

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को दोबारा परीक्षण के लिए कब्र से बाहर निकालकर आज सिम्स में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *