सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार : शादी का झांसा देकर सब-इंजीनियर युवती से किया दुष्कर्म

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर। पुलिस ने सहायक पोस्ट मास्टर सौरभ कुमार को एक सब-इंजीनियर युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां 35 वर्षीय युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी से 2024 में हुई थी। 14 जनवरी को छुट्टी पर अपने गृहग्राम आई पीड़िता को आरोपी ने किराए के घर बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब भी पीड़िता छुट्टी पर आती आरोपी शादी का वादा करता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे नौकरी छोड़ने की शर्त रखी।

पीड़िता ने अपनी नौकरी छोड़ दी, लेकिन आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज भी की। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *