सिर पर पत्थर से हमला कर युवक की हत्या का प्रयास, गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई के सतनाम नगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 36 फल मंडी, सतनाम नगर में अज्ञात आरोपियों ने युवक के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

घायल युवक की पहचान नील कमल जांगड़े के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने छावनी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। हमले में गंभीर रूप से घायल नील कमल जांगड़े को तत्काल भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *