बटालियन कैंप में मर्डर : सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, विवाद के कारणों को जानने मे जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

खैरागढ़खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक सीएएफ  जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान भी उसी कैंप में तैनात था और मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *