पूर्व सरपंच की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या, पहले भी हो चुका था नक्सली हमला,  गांव में दहशत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर : जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनखराबे की वारदात को अंजाम दिया है. ग्राम कंचाल निवासी एवं पूर्व सरपंच भीमा मडकम की नक्सलियों ने खेत में लोगों के बीच गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव कावरगट्टा लौटा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह खेत में मौजूद था, तभी नक्सलियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के वक्त आसपास लोग मौजूद थे, जिससे भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पहले भी हुआ था नक्सली हमला

बताया जा रहा है कि भीमा मडकम पर इससे पहले भी नक्सली हमला हो चुका था, लेकिन वह उस समय बच गया था. दोबारा हुए इस हमले में नक्सलियों ने उसकी जान ले ली. पूर्व सरपंच होने के कारण भीमा मडकम की इलाके में पहचान थी, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अतिरिक्त बल भी रवाना किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है. इस वारदात के बाद कावरगट्टा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *