सड़क हादसे में बाइक सवार वनपाल की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी ठोकर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में वन विभाग के वनपाल ललित यादव की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वनपाल अपनी मोटर साइकिल से कवर्धा से दुर्ग डाक छोड़ने आ रहे थे। समोदा नाले के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही ललित यादव ने दम तोड़ दिया।

कवर्धा के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ वनपाल ललित यादव की यह दुखद घटना बीती रात हुई। मृतक अपनी ड्यूटी के सिलसिले में कवर्धा से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

लोगों को शेयर करें