बाइक चोरी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बिक्री का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़ : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी रायगढ़, तमनार, घरघोड़ा और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे।चोरी के बाद लोक सेवा केंद्र के जरिए फर्जी आरसी, ट्रांसफर कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर इन बाइकों को बाजार में बेच दिया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई में गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में बाइक चोर, ऑटो डीलर के कर्मचारी, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक शामिल हैं।

मामले में संगठित अपराध सहित फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय आरसी, इंश्योरेंस और वाहन के कागजातों की पूरी जांच जरूर करें।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *