दोस्त ने अपने ही दोस्त का कर दिया कत्ल, पुलिस ने किया खौफनाक हत्याकांड का खुलासा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा :  बेमेतरा जिले के बेरला से बड़ी खबर आ रही है, महज गाली देने पर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया और लाश को पानी के अंदर पत्थर से दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, बेरला पुलिस ने खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी की रात… प्रवीण उर्फ प्रीत द्विवेदी नाम का एक युवक अचानक गायब हो गया, घरवाले परेशान, पुलिस हैरान! लेकिन जब पुलिस ने प्रवीण के दोस्तों, ढालेंद्र उर्फ संजू और वैभव सोनी को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हिला कर रख दिया। ​कहानी शुरू होती है शराब और गाली-गलौज से।

बताया जा रहा है कि आरोपी और प्रवीण साथ में शराब पी रहे थे। तभी मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई। प्रवीण ने गाली दी, तो ढालेंद्र का खून खौल उठा। बात इतनी बढ़ गई कि खरगा तालाब के पास मारपीट शुरू हुई और देखते ही देखते ढालेंद्र ने प्रवीण का गला पानी में डुबोकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, लाश ऊपर न आए, इसलिए उसके ऊपर एक भारी पत्थर रख दिया।

​लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिवार वाले और नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस कुछ लोगों को बचा रही है और मामले में लेन-देन हुआ है। भारी भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *