समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनी सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की दिशा में मजबूत कदम

Featured Latest खरा-खोटी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 81 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित

09 हजार 800 से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी

मुंगेली : राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में सतत और प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ संचालित योजनाओं ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं, निराश्रितों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 81 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा रहा है। पेंशन वितरण में 99 प्रतिशत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण तथा 99 प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण के साथ पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।

दिव्यांगजनों के लिए सशक्तिकरण के ठोस कदम

दिव्यांगजन कल्याण के अंतर्गत अब तक 09 हजार 800 से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। 517 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है, जिससे दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता को बल मिला है। साथ ही, विशेष विद्यालयों एवं पुनर्वास केंद्रों के विस्तार से उन्हें शिक्षा और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सियान हेल्पलाइन केंद्र के माध्यम से बुजुर्गों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया गया है।

वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति देखभाल गृहों के माध्यम से निराश्रित एवं उपेक्षित व्यक्तियों को आश्रय, पहचान और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा “समाज के हर वर्ग की सुरक्षा” की भावना के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह पहल न केवल संवेदनशील शासन का उदाहरण हैं, बल्कि समावेशी विकास को जमीन पर उतारने की सशक्त मिसाल भी हैं, जिससे मुंगेली सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय और समानता को नई दिशा मिली है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *