खून से सनी मिली लाश : युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल, निवासी तूता के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं शव के पास जहर भी बरामद किया गया है। इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।

सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *