पीडब्लूडी में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, 8 सालों तक बनाया संबंध, तीन आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां लोक निर्माण विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के साथ यह दरिंदगी तब शुरू हुई जब वह महज 14 साल की थी. दुर्ग पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी अभी भी फरार है, दरिंदगी का यह सिलसिला 2018 से 2025 तक चला.

पीडब्लूडी में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप

पीड़िता ने 30 जनवरी 2026 को अपनी मां के साथ दुर्ग के महिला थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. शिकायत के अनुसार, यह सिलसिला अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था और अक्टूबर 2025 तक चलता रहा.पीडब्ल्यूडी में टाइमकीपर के पद पर तैनात कृपा शंकर कश्यप उर्फ राजू ने पीड़िता को डेलीवेज में नौकरी दिलाने का लालच देकर पहली बार दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण किया.

मुख्य आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलग-अलग रेस्ट हाउस और ठिकानों पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. इस अत्याचार की वजह से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो गई थी. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 12 के तहत मामला दर्ज किया हैं

कौन-कौन है आरोपी?

विजय स्वाइन, अनिल चौधरी, गोविंद सिंह नागवंशी, कृपा शंकर कश्यप उर्फ उर्फ राजू (पीडब्ल्यूडी टाइमकीपर और भिलाई के सेक्टर-5 मंदिर का संरक्षक), बी.एन. पांडेय (कथित तौर पर खुद को सांसद का पीए बताने वाला), संजय पंडित हैं.

तीन आरोपी गिरफ्तार – एएसपी

इस मामले में एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि थाना मोहन नगर में पीड़िता और उसकी मां के द्वारा रिपोर्ट दिखाया गया था नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला समझ में आया था. उसके बाद मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन आरोपी अभी फरार है उनके गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *