अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले बड़ा आत्मसमर्पण, बस्तर में 51 नक्सलियों ने डाले हथियार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सुकमा/ बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है. लगातार बड़ी संख्या में नक्सली जंगलों से बाहर निकलकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले सुकमा और बीजापुर में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुकमा में ‘पूना मारगेम’ से प्रभावित होकर 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 14 महिला नक्सली भी शामिल हैं. सभी 21 नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपए का इनाम था. इसके अलावा बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 14 महिला नक्सली भी शामिल है. सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है और इन पर 76 लाख रुपए का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पास से Ak-47,एसएलआर-इंसास-बीजीएल लांचर सहित हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. यह सभी नक्सली दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, के.के.बी.एन. डिवीजन (ओडिशा) एरिया कमेटी में सक्रिय थे.

बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर

इसके अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने हथियार डाले हैं. बीजापुर SP ऑफिस में पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वह 7 फरवरी की पर रात प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी. 8 फरवरी को एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार के अधिकारियों के अलावा राज्य शासन और फोर्स के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे. इसके बाज 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर जाएंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद जगदलपुर से ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *