रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा; 3 माह की मासूम और मां की मौके पर ही मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी में स्टेट बैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में माँ और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति को को भी गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार शिवरात्रि बाई यादव और उनकी तीन माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति चकरभाटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी काम से मस्तूरी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति को भी गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *