ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने दबिश देकर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

मुंगेली। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘बाज’ के अंतर्गत ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बी.आर. साव स्कूल मैदान में तीन युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जिनमें अजय देवांगन, पिता जुगरू, 40 वर्ष, शिक्षक नगर अम्बेडकर वार्ड, मुंगेली,कृष्ण कमल डाहिरे, पिता रघुराज, 22 वर्ष, पड़ाव चौक, मुंगेली कोमल यादव, पिता बालाराम, 22 वर्ष, वार्ड 21, खर्रीपारा, मुंगेली शामिल हैं।

इनके कब्जे से 11 पैकेटों में कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये है। इसके अलावा 3 मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (एनएस पल्सर, सीजी 09 जेएफ 5822) जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह ब्राउन शुगर किशोर ध्रुव (36 वर्ष) और अमित साहू (38 वर्ष), दोनों झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव निवासी के लिए लाई जा रही थी। दोनों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन (कीमत लगभग 70 हजार रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (कीमत करीब 65 हजार रुपये) भी जब्त की गई है। इस तरह कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी-बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *