खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गिरे बाइक सवार दो युवक, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद : जिले में गुरुवार रात सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार टकराकर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया। कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ग्राम गौरटेक के रहने वाला परमानंद भोई (60) अपने रिश्तेदार उपेश नाग (34) के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहा था। उपेश नाग बाइक (CG 04 HV 3929) चला रहा था। शाम करीब 7 बजे वे नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे। सड़क पर बिना नंबर और संकेतक के एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका ड्राइर मौके पर मौजूद नहीं था। बाइक चला रहे उपेश नाग को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई।

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हुए

टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *