रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है, सदन मे आज विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में नशा और अवैध तस्करी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया. अजय चंद्राकर बोले – रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे. छत्तीसगढ़ के आरक्षक ही नशा की बिक्री कर रहा है. इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है, नशे की आगोश में है.
इस पर विभागीय मंत्री विजय शर्मा – यह कहना सही नहीं कि लगाम नहीं लगाया जा रहा. विभाग संकल्पित है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. जो भी बदमाश या अपराधी ऐसी कृत्य कर रहे है, उनपर कड़ी कार्रवाई. टिकरापारा में आरक्षक पर कार्रवाई हुई, अभी प्रक्रियाधीन है. अजय चंद्राकर बोले – जब विपक्ष में था, तब भी सवाल उठाता था आज स्थिति उससे भी भयावह. विजय शर्मा बोले – यह विषय बहुत गंभीर है, सभी पर कार्रवाई होंगी. स्ट्रैटजी बदली गई है, अब एंड टू एंड कार्रवाई हो रही है.
