फर्जी आईएएस बनकर लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रोहित कुमार है, जो मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है और पिछले लगभग एक वर्ष से देवकर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वह महज दसवीं पास है, लेकिन बीते छह माह से अधिक समय से जिले में सक्रिय रहकर लोगों को नौकरी लगवाने, ट्रांसफर कराने और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर रकम वसूल रहा था।

अब तक की जांच में तीन लोगों से कुल 2 लाख 65 हजार 500 रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामकृष्ण साहू (डीआईजी बेमेतरा) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और देवकर पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि उसने और किन लोगों को ठगा तथा क्या इस गिरोह में कोई अन्य सहयोगी भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *