भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद : घरघोड़ा थाना क्षेत्र में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। एक ट्रेलर में कोयला और दूसरे में सरिया लोड था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुरकुट नाला पुल पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर जामपाली माइंस से बारोद रेलवे साइडिंग की ओर कोयला लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर बारोद से जामपाली की ओर सरिया लेकर आ रहा था।कुरकुट नाला का पुल संकरा होने और तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद एक ट्रेलर के केबिन में चालक फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। आग की चपेट में आने से विपुल कंपनी के ट्रेलर चालक कमल प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *