नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग। नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले दंपति को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दंपति का नाम प्रिया देशमुख और प्रशांत देशमुख है, जो दुर्ग पद्मनाभपुर के रहने वाले हैं।

दरअसल रविकांत साहू ने उतई थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दंपति ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे 10 लाख रुपए ले लिए, लेकिन जब लंबा समय बीत गया और प्रार्थी रविकांत साहू की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी दम्पत्ति से पूछा। इस पर आरोपी उसे टालते रहे और लंबे समय बाद ई-मेल के माध्यम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया।

नियुक्ति पत्र को देखर रविकांत को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने नियुक्ति पत्र को सर्च करवाया। सर्च करने पर जानकारी मिली कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। फिर रविकांत साहू ने पुलिस को 10 लाख के लेन-देन का साक्ष्य और फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा। पुलिस ने विवेचना की तो प्रार्थी की शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने फौरन दम्पत्ति को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को जेल भेजा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *