नीरज लोधी मर्डर केस : आरोपियों ने मामूली बात पर ले ली जान; नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर से सटे आरंग में होली के दिन हुए नीरज लोधी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मृतक नीरज लोधी की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि होली में उपजे विवाद के कारण की गई थी। लोधी पारा से तीन युवक बाइक पर सवार होकर साहू पर की तरफ आ रहे थे इसी बीच कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और धक्कामुक्की के बीच बाइक सवार तीनों युवक गिर गए।

गिरने के बाद दो युवक मौके से भाग निकले और नीरज लोधी पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नीरज लोधी अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार निषाद उर्फ़ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष, योगेन्द्र निषाद उर्फ़ वीरू पिता बिंदेश उम्र 24 वर्ष, गौतम हुमार साहू चिला योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष, भोजराम उर्फ़ भोजू पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष, राहुल साहू पिता सुशिल साहू उम्र 23, नेमीचंद साहू पिता पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष, धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साहू पारा आरंग के निवासी है। एक आरोपी विधि के विरुद्ध संघर्षरत है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *