श्यामबाई बनीं लखपति दीदी : बिहान मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर हुई सशक्त

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई दीदी ने योजना का लाभ लेते हुए अपनी आर्थिक स्थिति बदल कर अपनी लगन और मेहनत से लखपति दीदी बन चुकी है।

श्रीमती श्यामाबाई बताती है कि परिवाार की वार्षिक आय सीमित थी। खेती और मजदूरी पर निर्भर उनके परिवार की सालाना आय 50 हजार थी। इस सीमित आय में परिवार के मूलभूत जरूरतों को पूरा करना असंभव था। वे बताती हैं कि अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने बबीता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी। समूह के माध्यम से उन्हें बिहान मिशन के तहत 10 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि और 12 हजार का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त हुआ।

श्यामबाई ने इस छोटी सी पूंजी से किराना दुकान शुरू किया। श्यामबाई की लगन और समूह की सहयोग से उनकी सालाना आय में दोगुना वृद्धि हुई। श्यामबाई कहती हैं कि समूह से जुड़कर मैने भी अपने जीवन स्तर को बदला है। जिससे बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। वे कहती है कि हर महिला को बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होना चाहिए।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *