महतारी वंदन योजना से आटा चक्की खरीदकर शुरू किया स्वरोजगार

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेड़वन की निवासी श्रीमती सीमा महंत इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

सीमा महंत ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को बचत कर लगभग 13 हजार रुपये की आटा चक्की खरीदी और इसे स्वरोजगार के रूप में शुरू किया। वे गेहूं पीसने का कार्य करती हैं, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 5 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।
सीमा महंत बताती हैं कि पहले परिवार की आय सीमित होने के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिली सहायता ने उन्हें नया अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया है।

सीमा महंत की यह पहल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि शासन की योजनाओं का सही उपयोग कर महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *