खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम गाड़ाडीह में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलाराम पटेल (उम्र करीब 52 वर्ष) निवासी किल्लापारा, खैरागढ़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तुलाराम पटेल रविवार रात करीब 10 बजे किसी काम से खैरागढ़ से गाड़ाडीह गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को गाड़ाडीह गांव के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फ़िलहाल मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
