ब्राउन शुगर तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के ड्रग्स जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 75 हजार रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, तखतपुर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम को क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा।

3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दुर्गेश गायकवाड और अप्पू देवांगन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाते थे और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *