युवती की बेरहमी से हत्या : पराली के साथ जला दी लाश, जांच में जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद : जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव की ही 21 वर्षीय युवती, लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया गया। घटनास्थल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बारीकी से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर क्राइम की टीम मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड्स और संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *