जीप में ब्लास्ट के साथ लगी आग : सड़क पर मार्किंग का चल रहा था काम, पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। शनिवार सुबह रोड पर लेन और अन्य संकेतक मार्क करने वाले जीप में ब्लास्ट के साथ आग लग गई । यह घटना रायपुर धमतरी हाईवे पर माना से लगे देवपुरी के पास हुई। उस दौरान रोड पर मार्किंग का काम किया जा रहा था। इसमें महिला पुरुष काम कर रहे थे। जोर के धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप रहा। इस गाड़ी के साथ तैनात कर्मचारी भागते नजर आए। यहां तक कि सड़क के दूसरी ओर के लोग भी भागने लगे। तो वाहन सवारों ने भी रफ्तार तेज की।

इसमें फिलहाल हताहतों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहा है। बताया गया है कि इस जीप में मार्किंग मटेरियल को तरल बनाने भट्ठी नुमा मशीन भी रहती है। जो उस वक्त सैकड़ों डिग्री तापमान पर मटेरियल को तैयार कर रही थी। इसके लिए सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अत्यधिक तापमान से इसमें चिंगारी उठी और उसने भयंकर विस्फोट के साथ आग का रूप ले लिया। आग और धुआं क‌ई दूरी तक आसमान पर दिखाई दिया। राहगीरों ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायर भी किया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *