मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में एसीबी का छापा : सीएमओ और अकाउंटेंट 33 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर : मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में एसीबी ने बड़ी रेड की है. सीएमओ और अकाउंटेंट 33 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं. आरोप है कि सीएमओ और अकाउंटेंट ने बिल बास करने के नाम पर ठेकेदार से पैसे मांगे थे. रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल में घूसखोरी हो रही थी. एसीबी टीम ने दोनों को ट्रैप कर दबोच लिया है. दोनों आरोपियों को अंबिकापुर ले जाया गया है. वहीं इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया है.

सरगुजा एसीबी से की थी शिकायत

मामले में ठेकेदार चंद्रमणि वर्मा ने सरगुजा एसीबी से शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने प्लान बनाकर दोनों अधिकारियों को उनके ऑफिस से रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया. चंद्रमणि वर्मा ने एसीबी की टीम को बताया था कि डेढ़ साल पहले वार्ड नंबर 8 में सरोवर मार्ग में सड़क निर्माण के दौरान अधिकारियों ने कमीशन मांगा था. ठेकेदार ने कहा कि सड़क निर्माण के बिल का भुगतान हुए बिना ही 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दिया था.

रिश्वत लेते समय मौके से ही दबोच लिया

ठेकेदार की शिकायत के बाद एसीबी ने अधिकारियों को पकड़ने का जाल बिछाया. प्लान के मुताबिक एसीबी की टीम ऑफिस पहुंच गई. इसके बाद रंगेहाथों ही लेखपाल को दबोच लिया. मौके से एसीबी की टीम ने 33 हजार रुपये बरामद किए हैं. फिलहाल एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की विस्तृत रूप से तफ्तीश कर रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *