गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किया 4 किलोग्राम गांजा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| मोहन नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

 

यह भी पढ़े :

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज 

 

दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुष्पक नगर झरोखा पैलेस के पास गांजा की बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है। पुलिस ने वहां अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। गुरुवार को सूचना मिली कि एक बोलेरो में गांजा लेकर कुछ लोग पहुंचे हैं। इस पर मोहन नगर थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम को वहां भेजा। दोनों टीमों ने एक साथ मौके पर दबिश दी तो वहां से बोलेरो को पकड़ा गया। बोलेरो के पास ही एक बाइक सवार खड़ा था। जैसे ही पुलिस ने बोलेरो को पकड़ा बाइक सवार वहां से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे भी पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़े :

ढाई साल के बच्चे को जमीन पर पटका फिर गला घोंटकर मार डाला

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चिकू हियाल बताया। उसने बताया कि वह अपने साथी कुलदीप सिंह, विमल कुमार तांडी, अभय एक्का, विनय चौहान और वाई नागराज के साथ मिलकर बोलेरो और बाइक से गांजा की तस्करी करता है। पुलिस को तलाश में चार किलो गांजा बरामद हुआ।

लोगों को शेयर करें