रायपुर : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवापारा में हाईवा की चपेट में आने से यह दर्दनाक घटना हुई।
मृतक की पहचान सुन्दरकेरा निवासी के रूप में की गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि नवापारा क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
