महासमुंद : महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी के जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल, निवासी खैरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक बीती रात से लापता था और आज जंगल में शराब भट्ठी से कुछ दूरी पर जंगल कक्ष क्रमांक 77 में उसका शव बरामद हुआ।
शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो गया कि युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई है। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद थे, जो हिंसा की भयावहता को दर्शाते हैं। परिजनों ने बताया कि प्रकाश को अंतिम बार कल शाम कुछ लोगों के साथ देखा गया था।
महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी साधनों का उपयोग किया जाएगा।
