अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 करोड़ 56 लाख का गाँजा पकड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

 महासमुंद : छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसी बीच महासमुंद पुलिस ने सिंघोड़ा क्षेत्र में एक ट्रक से 312 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा गया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गांजा ओडिशा के सोनपुर से मुंबई सप्लाई किया जा रहा था, जिसके पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक, एक कार और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 71 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *