एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में एसीबी की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरटीओ के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था। फिलहाल, रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *