फांसी पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच मे जुटी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर. राजधानी के आजाद चौक थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना  शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. थाने में सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसके पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी.

लोगों को शेयर करें