ये हैं छत्तीसगढ़ के टॉप टूरिस्ट प्लेस, जो देते हैं मनाली जैसा फील, तीसरा घूमते ही भूल जाएंगे ‘मॉरीशस’!

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कई ऐसी जगहे हैं, जहां पर कई तरह के बड़े-बड़े झरने, आइलैंड मौजूद हैं. जहां पर जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड जैसा ऐहसास होता है.

अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए छत्तीसगढ़ की इन अनोखी-खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं.

सबसे पहले नंबर पर चैतुरगढ़ का नाम आता है. जहां पर प्रकृति का नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा दिखता है. यहां पर पहाड़ों की बड़ी-बड़ी चोटियां देखने को मिलती है. यहां पर हर साल पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है.

वहीं बुका झील को शांति और प्रकृति का संगम माना जाता है. यहां पर आपको खूबसूरत जंगल, पहाड़ों का दीदार करने को मिल सकता है. सूर्यास्त के समय बेहतरीन दृश्य देखने के लिए पर्यटक बहुत-बहुत दूर से आते हैं.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बसा गोल्डन आइलैंड, अपनी सुंदरता के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है और मॉरीशस की याद दिलाता है.

सतरेंगा छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट में से एक मानी जाती है. यहां हरे-भरे पेड़ों और पहाड़ों के बीच, पानी के किनारे समय बिताना एक अनूठा अनुभव है.

अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर आप गर्मियों की छुट्टियों को बेहतर तरीके से इंजॉय कर सकते हैं.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *