जंगल में मिली सड़ी गली लाश : इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद. बालोद जिले के गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मामला संजारी चौकी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *