पारिवारिक विवाद मे हत्या : साले ने बड़े भाई की पत्नी के साथ मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर : जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40) ने गांव की सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था। 30 मार्च को बेटे के जन्मदिन पर घर में कार्यक्रम रखा गया था।

इसी दौरान रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसका छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ने मुरली राम को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिथिला यादव ने डंडे से भी हमला किया।

गंभीर हालत में मुरली राम किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोतबा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां 4 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।

इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *