बड़ा हादसा : अल्ट्राटेक-सीमेंट कंपनी की ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, मृतक गोलू यादव और राजू यादव काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों युवक दूर जाकर सड़क पर गिरे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गोलू यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली।

हादसे के बाद चालक फरार

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *