तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, मची चीख-पुकार, एक की मौत और कई घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां शिव घाट बैराज के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में दर्जनभर से अधिक लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे; इसी दौरान जल्दी घर पहुंचने की होड़ में चालक ने मुख्य मार्ग के बजाय शॉर्टकट रास्ता चुना और बैराज के समीप संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि यह हादसा प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही का नतीजा नजर आ रहा है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *