हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2026 को मण्डल की आधिकारिक वेबसाइटwww.cgbse.nic.inपर घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम उक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं। हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा के पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर, हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा के पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन एवं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति (अवलोकन) हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी इन तीनों प्रक्रियाओं में से किसी एक, दो या सभी के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि आवेदन हेतु निर्धारित प्रारूप मण्डल की वेबसाइटwww.cgbse.nic.inसे प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षार्थी भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित शुल्क सहित जिला, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के अग्रेषण संस्थानों में जमा कर सकते हैं अथवा स्वयं भी मण्डल की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *