एक ही घर में 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी! पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली, 2 बच्चों की जहर खाने से मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं.

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर की है, जहां निवासरत गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) की फांसी पर लटकी लाश मिली है. वहीं बेटी दृष्णा साहू( 13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है. बच्चों को नींद का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाने की बात कही जा रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक गोविंद साहू सुपेला के शेयर ट्रेडिंग फर्म में प्राइवेट जॉब करता है. बीती रात मृतक के परिजनों के पुरी, ओडिशा से आने के बाद साथ में आइस्क्रीम और मिठाई खाने के बाद परिवार सोने के लिए चला गया था. सुबह परिजनों ने लाश लटकी हुई देखी.

घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया. मौके पर जांच के लिए एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है. घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है, जिसकी जाँच की जा रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *