रिश्ता शर्मसार : पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने अपने ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम ने अपने मां को आप बीती बताई। मां की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है।

सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *