राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने शासकीय बाल गृह एवं बाल संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

बच्चों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का किया अवलोकन, व्यवस्थाओं को तय समयसीमा में दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने राजधानी रायपुर के माना स्थित शासकीय बाल गृह एवं बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। जहां बच्चों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं, वाटर कूलर, रूम कूलर, सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, किचन और बेडरोल का अवलोकन किया।

इस दौरान अधीक्षिका एवं संबंधितों को व्यवस्थाओं को तय समयसीमा में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयोग के द्वारा इस विषय का संज्ञान लेते हुए दर्ज़ कर लिया गया है।  अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तत्पर है|

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *