शराब तस्करों पर सबसे बड़ा प्रहार : 75 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, महाराष्ट्र पहुंचने से पहले धरा गया पूरा नेटवर्क

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

मोहला मानपुर :  छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख 28 हजार रुपए की शराब से भरा ट्रक जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मानपुर थाना क्षेत्र में SP यशपाल सिंह के निर्देश पर लगाए गए चेक पॉइंट पर पुलिस टीम ने ट्रक क्रमांक CG 15 DZ 4515 को रोका, जहां चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी बलराम सिंह डांगी (नागपुर निवासी) ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में मध्यप्रदेश के मुलताई (बैतूल) से भरकर लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में खपाने की तैयारी थी, जहां शराब दुकान नहीं होने का फायदा उठाया जाता है।

जब्त खेप में 100 पेटी रॉयल स्टेज, 300 पेटी बीयर और 400 पेटी गोवा व्हिस्की शामिल है, जबकि ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है, जिससे कुल जब्ती 75 लाख 28 हजार रुपए पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *