चरित्र शंका के कारण युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चरित्र शंका के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून 2026 की है। प्रार्थी आलोक सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ होटल ‘फोर सीजन’ के पास स्थित कच्चे मार्ग पर शराब का सेवन कर रहे थे। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। आते ही आरोपियों ने मृतक निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी। जब वे वापस घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आरोपियों ने बड़े पत्थरों से निखिल का सिर बुरी तरह कुचल दिया था।

गंभीर रूप से घायल निखिल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार 11 जून 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास, निखिल राव उर्फ निक्कू,करण दास मानिकपुरी और कुश साहू उर्फ बुतरू शामिल हैं।​पुलिस ने इन सभी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *