धारदार हथियार से देवर ने की भाभी और भतीजी की हत्या, गांव में दहशत का माहौल, आरोपी हिरासत में

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा : जिले के घोरेघाट गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर ने कथित तौर पर अपनी भाभी और भतीजी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *