पीएम जनमन योजना ने बदली श्री सरजू कोरवा के परिवार की जिंदगी : पक्का आवास, मूलभूत सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से बढ़ी जीवन की गुणवत्ता

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय जुड़ रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना से लाभान्वित परिवार अब कच्चे और असुरक्षित आवासों से निकलकर पक्के घरों में सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं। आवास के साथ-साथ उन्हें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।

बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत चिलमा निवासी श्री सरजू कोरवा प्रधानमंत्री  जनमन आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से सपरिवार सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं। श्री सरजू कोरवा पहले अपने परिवार के साथ मिट्टी के छप्पर वाले कच्चे मकान में निवासरत थे। बरसात के मौसम में लगातार पानी टपकता था, जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पीएम जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत होने, समय पर भुगतान एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उनका पक्का मकान निर्धारित समय में पूर्ण हो सका।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *