बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच दुपहिया वाहन भी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अभनपुर के शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। बरामद की गई पांच बाइकों में से चार वाहन अभनपुर के शनिवार बाजार क्षेत्र से तथा एक बाइक राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी।

इस कार्रवाई का खुलासा नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों आकाश और संदीप से पूछताछ के दौरान चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातों में शामिल हो सकता है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *