लापता छात्र की हत्या! खेत में दफन मिला शव, एक संदिग्ध हिरासत में, गांव दशहत का माहौल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सक्ती : सक्ती जिले के परसदाखुर्द गांव में तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कपिल कुमार केवट, पिता शौखी कुमार केवट के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार 8 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे से छात्र लापता था, जिसकी सूचना ग्राम सरपंच द्वारा सक्ती थाने में दी गई थी। आरोप है कि पुलिस की शुरुआती जांच में लापरवाही बरती गई।शनिवार को गांव के ही एक खेत में गड्ढे में दफन छात्र का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *