कांकेर के जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, आईईडी, बीजीएल लॉन्चर समेत एके-47 बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है. यह इलाका कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है.

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से 3 किलोग्राम क्षमता का एक आईईडी, एक बीजीएल लॉन्चर, AK-47 की 30 गोलियां, SLR की 4 गोलियां, 2 पाइप बम सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता (BDS) ने आईईडी और पाइप बम को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज़ कर दिया. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में लगातार जारी है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

दंतेवाड़ा से भी बरामद हुए हथियार

वहीं दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सरेंडर कर चुके एक नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल से बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है.

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है. आत्मसमर्पित नक्सली से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया एक ड्रम मिला. जब ड्रम को खोला गया, तो उसमें बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई. नक्सलियों ने इस डंप को बेहद गोपनीय तरीके से जमीन के अंदर छुपाकर रखा था. पुलिस ने मौके से सोने के बिस्किट, नकद राशि, हथियार, बंदूक, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *