रिटायर्ड पुलिस इन्स्पेक्टर ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटर्जी गली में मंगलवार शाम उस समय मातम पसर गया, जब पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए।

घटना के समय परिजन घर के अन्य कमरों में मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस अनहोनी की भनक तक नहीं लगी। जब परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, तो घर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के ठोस कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *